• Sun. Mar 15th, 2026

धनबाद – बीसीसीएल कर्मी चेतलाल कोइरी के घर में चोरी घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र का।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2022

 

*झरिया* : झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है की जब चाहे चोर किसी के घर का ताला तोड़ कर, चोरी कर चलते बनते हैं। और पुलिस लकीर पीटते रह जाती है।
ताजा मामला है, सुदामडीह रिवर साइड का, क्वाटर नम्बर M/201 में रहने वाले बीसीसीएल कर्मी *चेतलाल कोइरी* का।
ASP कोलियरी सुदामडीह में कार्यरत चेतलाल कोइरी रात्रि पाली में अपने कार्य पर गये थे, सुबह जब घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का ताला खुला हुआ है, और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है,

चेतलाल ने बताया कि लगभग 20 हजार का सामान गायब है, जिसकी शिकायत सुदामडीह पुलिस को दे दी गई है।
वहीं क्वाटर नम्बर M/202 का भी चोरों ने ताला तोड़ डाला था,परन्तु सामान ले जाने में असफल रहे।
अब देखना है चोर पुलिस के पकड़ में आता है या नही ?


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *