
*धनबाद:* एसएनएमएमसीएच धनबाद के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मौन प्रदर्शन किया साथ ही 25 अक्टूबर तक मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला है. वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण डॉक्टर्स को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सीनियर डॉक्टर्स ने अस्पताल में बुधवार को मौन प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान खींचा साथ ही बुधवार से लगातार 25 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुपरिटेंडेंट से मिलकर वेतन संबंधी मांग रखने की भी चेतावनी दी है. रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 25 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है.सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि सरकार के बांड के अनुसार तीन सालों तक सरकारी अस्पतालों में कार्य करना अनिवार्य है, उस बांड के अपनी सेवा दे रहे हैं. लेकिन 3 महीने से मानदेय भुगतान सरकार की ओर से नहीं किया गया है, जिस कारण कार्य करने में कठिनाई हो रही है.देखें पूरी खबरसीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बताया कि अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को दो बार रिमाइंडर भेज चुके हैं. चीफ सेक्रेटरी से भी दो सप्ताह पहले पत्राचार किया था और उन्हें मामले से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला. अब वे मानदेय की मांग को लेकर लगातार 25 अक्टूबर तक सुपरिटेंडेंट से मिलकर अपनी बात रखेंगे. डॉक्टर्स ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं पूरी होती तो उसके बाद हड़ताल की रूप रेखा तय की जाएगी.डॉक्टर्स को परेशानीः डॉक्टर्स ने कहा कि मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण काफी कठिनाई हो रही है. हम अपनी निजी जीवन की कठिनाई को बयां नहीं कर सकते हैं. मानदेय भुगतान के लिए हम अगर ऐसे ही भटकते रहेंगे तो मरीजों के इलाज में भी परेशानी खड़ी होगी.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
