
डुमरी:प्रखंड के चैनपुर पंचायत के तुइयो के परसाटांड टोला ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिगत 4 माह से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हैं जिसकी लिखित सूचना विद्युत विभाग के सहायक अभियंता डुमरी को समर्पित किया गया है पर आज तक विभाग के पदाधिकारी गंभीर नही हैं,सरकार एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों के लापरवाही के परिणाम स्वरूप आज तक ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित नही किया गया है,इस ट्रांसफार्मर से उपयोग करने वाले ग्रामीण
बिजली समस्या का दंश झेल रहे हैं,बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ साथ मोबाईल चार्ज का समस्या झेल रहे हैं जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं।इधर इस
संबंध में ग्रामीणों से मिलकर डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो पूर्व मुखिया रामप्रसाद महतो ने कहा है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के नाम पर सिर्फ नोटंकी कर रही है,सरकार के द्वार में समर्पित किया गया आवेदन पर कोई कार्रवाई नही हो रहा है तो सरकार आपके द्वार में आकर कितना कार्य करेगी इसका उदाहरण उक्त समस्या से साफ प्रतीत होता है,
आजसू नेता सह सांसद प्रतिनिधि श्री महतो ने कहा कि यदि 3 दिन के अंदर उक्त ट्रांसफार्मर अधिष्ठापित नही किया गया तो बाध्य होकर ग्रामीणों के साथ विद्युत पावर स्टेशन प्रतापुर में सारे फीडर को ठप कर दिया जायेगा जिसकी जवाबदेही विभाग के संबंधित पदाधिकारी पर होगी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
