• Sun. Mar 15th, 2026

तेतुलमुड़ी कोलडंप बवाल मामले में युवा कांग्रेस के कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह समेत दो धराए, दोनों जलेश्‍वर समर्थक* धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

 

सिजुआ (कतरास): बीते दिनों तेतुलमुड़ी डंप में विधायक ढुलू महतो समर्थित मजदूरों तथा पूर्व विधायक जलेश्वर महतो समर्थित मजदूरों के बीच हुए हिंसक झड़प व पुलिस बल पर पथराव मामले में सोमवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले में नामजद आरोपित युवा कांग्रेस के कतरास नगर अध्यक्ष विकास सिंह एवं रंजन चौहान (लोयाबाद) को पुलिस ने पकड़ा है।

डीएसपी लाॅ एंड ऑर्डर अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में जोगता व लोयाबाद थाना की पुलिस ने रात में छापामारी की। मामले के अन्य आरोपित भाजपा के लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह, सुरेश चौधरी, गोविंद चौहान उर्फ बुंदा के आवास पर भी पुलिस ने दबिश, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बैंक मोड़ थाने में रखा है। इस मामले में संयुक्त मोर्चा गुट के 21 नामजद व अज्ञात पांच सौ महिला-पुरुष तथा दिनेश पासवान गुट के 13 नामजद व अज्ञात दो सौ महिला-पुरुष को पुलिस ने आरोपित बनाया है। संयुक्त मोर्चा में जलेश्वर समर्थक तथा दिनेश गुट में ढुलू समर्थक शामिल हैं।

बता दें कि तेतुलमुड़ी डंप में कोयला से पत्थर छंटाई में रोजगार व मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर आंदोलनरत विधायक ढुलू समर्थित मजदूर तथा पूर्व विधायक जलेश्वर समर्थित मजदूरों के बीच सात अक्टूबर को भिड़ंत हुई थी। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई थी। खदेड़ा-खदेड़ी हुई थी। घटना में जोगता थाना के सहायक अवर निरीक्षक एतवा खेश समेत आधा दर्जन महिला मजदूर जख्मी हुए थे। मामले में जोगता थानेदार दीपक कुमार के स्वलिखित बयान के आधार पर दोनों पक्ष के 34 नामजद व करीब 700 सौ अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विधायक ढुलू समर्थक दिनेश पर दो बार हो चुका है हमला

तेतुलमुड़ी डंप में असंगठित मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे विधायक ढुलू महतो समर्थक दिनेश पासवान पर बीते दस दिन के अंदर दो बार जानलेवा हमला किया गया। 29 सितंबर को जोगता थाना क्षेत्र के नया मोड़ के पास उस पर हमला किया गया था। मामले में दिनेश की लिखित शिकायत के आधार पर जोगता थाना की पुलिस ने जलेश्वर समर्थक 16 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। दूसरी घटना लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा कांटा घर के पास सोमवार को घटी।‌ दिनेश वहां डीओ के कागजात जमा करने तथा खाली हाइवा का कांटा कराने गया था। इस दौरान जलेश्‍वर समर्थकों के साथ उसकी नोकझोंक हुई और उसकी पिटाई कर दी गई। फिलहाल वह एसएनएमएमसीएच में इलाजरत है।

बताया जाता है कि दिनेश मजदूर नेता के साथ साथ कोयला भट्ठा आदित्य मल्टीकाॅम प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत प्रतिनिधि भी है। आदित्य मल्‍टीकॉम को तेतुलमुड़ी डंप से चार हजार टन कोयला उठाव का आवंटन मिला है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *