• Mon. Feb 16th, 2026

माता-पिता ही बच्चे की प्रथम पाठशाला अभिभावक एक शिक्षक विषय पर गोष्ठी आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

 

बरही (हजारीबाग) : बरही प्रखंड परिसर में स्थित विवेकानंद पुस्तकालय सह वाचनालय में भारतीय शिक्षण मंडल बरही द्वारा अभिभावक एक शिक्षक विषय पर गोष्ठी किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर राम पदार्थ शर्मा ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि यह विषय काफी मंथन करने वाला है। अभिभावक शिक्षक और छात्र के मध्य की कड़ी हैं माता-पिता बच्चों के लिए प्रथम शिक्षक व पाठशाला हैं। आज शिक्षकों व अभिभावकों के सामने बच्चों का सुंदर भविष्य व चरित्र निर्माण करने की चिंता है, गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही बच्चों का सही मार्गदर्शन किया जा सकता है। आवश्यकता है कि अभिभावक बच्चों पर प्रारंभ से ही ध्यान दें। वे एक शिक्षक के समान ही चिंतन भी करें कहा कि उचित मार्गदर्शन से बच्चे संस्कारित होते हैं । हमारे संस्कार बच्चों पर गहरा प्रभाव डालते हैं। संस्कारवान बच्चे माता पिता के लिए पूंजी होते हैं। गलत करने पर बच्चों को कठोर वाणी में नहीं बल्कि शांत चित से समझाएं। इस गोष्ठी में राजेंद्र ठाकुर, प्रो. डा. संजय वर्णवाल, त्रिवेणी साव व मंडल के संयोजक राजेश कुमार ने विचार दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *