
झारखंड
साहिबगंज में फायरिंग की घटना हुई है. जिला के तालझारी थाना क्षेत्र में एक सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को गोली मारी है घायल पत्नी का इलाज सदर अस्पताल में किया, जहां से उसके बेहतर उपचार के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर दिया

पारिवारिक विवाद में फायरिंग की बात सामने आ रही है.

साहिबगंज: जिला में अपनी पत्नी को सीआईएसएफ जवान ने गोली मारी है तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले शिवजी प्रसाद गुप्ता की बेटी गुड़िया कुमारी को दामाद द्वारा गोली मारी गई है पत्नी पर फायरिंग से गोली उसके जबड़े को चीरती हुई गलफड़ा फंस गयी है. लहूलुहान की स्थिति महिला को परिजनों द्वारा जिला सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर कर दिया है महिला की हालत काफी नाजुक है
सीआईएसएफ जवान ने पत्नी को गोली मारी है पारिवारिक विवाद में फायरिंग की बात सामने आई है. इस घटना को लेकर लड़की के पिता शिवजी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि 2019 में बिहार के मुंगेर जिला में सीआईएसफ का जवान लाल बहादुर शाह से उनकी पुत्री की शादी हुई थी. आगे बताया कि जब वो केरल में एयरपोर्ट पर तैनात था तो पत्नी को भी साथ में लेकर गया. वो मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट किया करता था. दहेज की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत पर उसे 3 महीने की जेल की सजा हुई थी. साहिबगंज मंडल कारा से ही हमें और हमारी बेटी को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी
लड़की के पिता ने आगे कहा कि जेल से छूटने के बाद मेरा दामाद दो बाइक पर तीन लोग, जिसमें दामाद लाल बहादुर साह, बहनोई शिशुपाल और भाई संजय साह रविवार सुबह 9:00 बजे घर पहुंचा. घर का दरवाजा खुलवाया, जिसमें बड़ा बेटा और छोटा बेटा को लोहे से मारा, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद वो घर में घुसकर मेरी बेटी पर सामने से गोली चलाई. लेकिन संयोगवश गोली लड़की के जबड़े से होते हुए गले में जाकर लग गयी
पिता का आरोप है कि नगर थाना में संभावित घटना को लेकर सूचना दी गयी थी. लेकिन पुलिस ने इस पर गंभीरता रूप से अमल नहीं किया. अगर पुलिस द्वारा मौका रहते कार्रवाई की जाती तो आज हमारी बेटी इस अवस्था में नहीं होती. पिता ने बताया कि मेरी बेटी का 2 वर्ष का लड़का है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
