
धनबाद. इस्लाम धर्म के संदेश वाहक मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश जश्न ईद-उल-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर सरकार की आमद मरहबा…आका की आमद मरहबा… जैसे गंगन चुम्बी नारों से धनबाद शहर गूँज उठा।बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के अनुआयियों से धनबाद शहर इस्लामी झंडों के साथ – साथ तीरंगा से पट गया। श्रमिक चौक पर नौजवान कमिटी पुराना बाज़ार ने भव्य स्वागत मंच से सभी के बीच फल, पानी का वितरण किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन कैमरे से फूलों एवं शाइन पत्तियों की बारिश रही.ड्रोन द्वारा निगरानी और विशाल एलईडी स्क्रीन मॉनिटर आकर्षण का केन्द्र रहा। कमिटी के संस्थापक सदस्य *सोहराब खान* ने पत्रकारों से कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को इन्सानियत का संदेश दिया है। मोहम्मद साहब सिर्फ इस्लाम धर्म के मानने वालों के लिए ही नही बल्कि पूरी इन्सानियत के लिए हैं। उन्होंने अमन, चैन, शान्ति और आपसी भाईचारा और विकास का जो संदेश दिया है उसपर आज दुनिया को चलने की आवश्यकता हैं.नौजवान कमिटी के मंच पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,धनबाद विधायक राज सिन्हा,बियाडा पूर्व अध्यक्ष बिजय झा,काँग्रेस नेता रणविजय सिंह,काँग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष अभिजीत राज,युवा संघर्ष मोर्चा(जनवादी)के अध्यक्ष युवा समाजसेवी दिलीप सिंह,काँग्रेस नेता राशिद रज़ा अंसारी,सुल्तान अहमद खान,सिकन्दर आज़म खान,अनवर शमीम,शहज़ादा अनवर,अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिम के सदर अफ़ज़ल खान,महासचिव निसार आलम,पूर्व पार्षद अशोक पॉल,गुलाम ख्वाज़ा,सहित बड़ी संख्या में धनबाद जिला के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.

नौजवान कमिटी द्वारा न्यू स्टेशन कलोनी दुर्गापूजा समिति को पिछले 57वर्षो से सौहार्द्रपूर्ण रूप से एवं हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक एक मिशाल के तौर पर मोमेन्टो दे कर न्यू स्टेशन दुर्गापूजा समिति के महासचिव मुनेश्वर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को भेंट कर सम्मानित किया गया.
नौजवान कमिटी द्वारा बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर डॉ. प्रमोद सिंह एवं उनके अंगरक्षक उत्तम कुमार को अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित किया एवं पुलिस उपाधीक्षक(यातयात)राजेश कुमार को उनके नेतृत्व में बेहतरीन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया,बताते चले कि नौजवान कमिटी के सदस्य भी यातायात पुलिस के साथ मोर्चा संभाले हुए थे.
नौजवान कमिटी के संस्थापक सदस्य इमरान अली ने जिला प्रशासन,यातयात पुलिस एवं प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया.

युवा संघर्ष मोर्चा के *केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह* ने कहा की दो वर्षों से कोविड-19 को लेकर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नहीं निकाला गया था। इस वर्ष ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकालने को लेकर मुस्लिम भाइयो में काफी उत्साह दिखा.सभी धर्म के लोगों ने आपसी भाईचारा का मिशाल पेश किया है.
जुलूस में शामिल सभी लोगों के लिए शर्बत, ठंडा पानी और तरह-तरह की मिठाइयों का वासेपुर से लेकर श्रमिक चौक तक स्टाल लगाया गया. भारी भीड़ को देखते हुए चौक-चौराहे पर पुलिस की भी व्यवस्था काफी अच्छी रही.
कार्यक्रम को सफल बनाने में नौजवान कमिटी के सोहराब खान,इमरान अली (जीवा), हुमायूँ रज़ा,मो.सलाउद्दीन,मो. शहाबुद्दीन, मो.ताजुद्दीन,अफसर खान,हाजी इमरान,बाबू खान,अफ़ज़ल अंसारी, परवेज़ खान,मो.अफ़रोज़ खान, तनवीर अंसारी, आरज़ू आलम, गुलाम मुरसलीन, हाज़ी सयैद मो. खालिद,आरिफ मंडल, मुबारक अंसारी,मुमताज़ आलम,इमरान अली(जुग्गनु)आदि सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
