• Fri. Mar 6th, 2026

पुलिस जवान की करंट लगने से मौत,बहन की शादी में वाहन के छत पर बैठक बारात जा रहे थे,11हजार बिजली तार की चपेट में आ गए,जेएमएम विधायक सीता सोरेन के हाउस गार्ड थे…

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिला अंतर्गत बरवाडीह थाना क्षेत्र की छेछा पंचायत स्थित सिंधोरवा गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस जवान दनियाल गुड़िया (40 वर्ष) की करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक जवान अपनी बहन की शादी में सिंधोरवा गांव आया था। मृतक जवान जेएमएम विधायक सीता सोरेन के हाउस गार्ड के रूप में कार्यरत था।जवान की मौत होने से शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार,जेएमएम विधायक सीता सोरेन के हाउस गार्ड के पद पर कार्यरत जवान तीन दिन पूर्व अपनी बहन की शादी में सिंधोरवा अपने घर आया हुआ था।गुरुवार की सुबह वह अपनी बहन की शादी के लिए लोहरदगा जिले के कुड़ू जाने के लिए सवारी वाहन के छत में सवार होकर बारात जा रहा था। इसी बीच घर के समीप छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बेहोश होकर सवारी वाहन से नीचे गिर गया।आनन-फानन में परिजनों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं,घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जवान की मौत के बाद उसकी पत्नी समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस संबंध में मृतक के चाचा विक्टर टोप्पो ने बताया कि बारात सिंधोरवा से कुड़ू जा रही थी। इसी बीच सामान उतारने के दौरान यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि वाहन पर 20 लोग सवार थे। जिसमें सभी लोग सुरक्षित हैं। कहा कि भतीजे की मौत के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *