• Wed. Mar 4th, 2026

दरभंगा से धराया अंबानी को धमकाने वाला

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2022

 

बिहार
दरभंगा। उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में बिहार के दरभंगा जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस ने रेड मारकर उसे घर से उठाया है। युवक का नाम राकेश मिश्रा (35) है। जिस मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी, उसे भी बरामद करने का दावा किया गया है। मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक अज्ञात नंबर से बुधवार को धमकी भरा कॉल आया था।

बताया जा रहा है कि राकेश मिश्रा ने बुधवार दोपहर 12 बजे और उसके बाद शाम 5 बजे के करीब HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी मारने की धमकी दी गई थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *