
रिपोर्ट:-उमेश/चंचल
धनबाद । उपायुक्त संदीप कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर रणधीर वर्मा चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग संघ मे केंद्र व राज्य सरकार की ओर से खादी वस्त्रों की बिक्री में 20% की विशेष छूट योजना की शुरुआत की ।

उन्होंने महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, सचिव विभांशु कुमार सिंह, प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा एवं स्वागताध्यक्ष विमलेश कुमार ने उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार , एडीएम नंदकिशोर गुप्ता, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह एवं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि आज के दिन खादी वस्त्र खरीद कर राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग संघ धनबाद के सचिव विभांशु कुमार सिंह से खादी वस्तुओं के उत्पादन की जानकारी ली। श्री सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय कस्तूरबा गांधी आश्रम गोसाईंडीह में सूत की कताई की जा रही है । मौके पर गांधी सेवा सदन के महामंत्री गोपाल जी, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल, संजय झा मिल्टन पार्थ सारथी, रामप्रवेश शर्मा, जयराम पंडित, रामा गोपाल, राजकुमार, मनोज सिंह, एनपी सिंह आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
