• Wed. Dec 31st, 2025

तंबाकू के उत्पाद का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ

ByAdmin Office

Oct 1, 2022

 

बरही (हजारीबाग) : बरही अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने लोगों को तंबाकू के उत्पाद का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। जिसमें प्रमुख मनोज रजक, उप प्रमुख देवलाल प्रसाद कुशवाहा सहित अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी, पत्रकार, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ली कि वे स्वयं तम्बाकू गुटके का सेवन नहीं करेंगे साथ ही समाज में इसके सेवन के दुष्परिणाम का प्रसार कर लोगों को इससे मुक्त होने का संदेश भी देंगे। शपथ कार्यक्रम में डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू – गुटका सेवन से होने वाले असाध्य रोगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पान, तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट का सेवन नहीं करना चाहिए। शपथ ग्रहण में प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, डीएस डॉ प्रकाश ज्ञानी, पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि मो. केयूम, पूर्व पंसस जितेंद्र गिरी, बिरेंद्र यादव, 20 सूत्री सदस्य विवेक विश्वकर्मा, स्वास्थ्य कर्मी में बीपीएम नारायण राम, प्रधान लिपिक पंकज कुमार, विनय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र कुमार, सुधांसु शेखर, विजय राम, नरेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *