• Sat. Feb 14th, 2026

पीएन इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 29, 2022

 

डुमरी:पारसनाथ इंटर कॉलेज इसरीबाजार में गुरूवार को अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रो.एनके पांडेय के विदाई हेतु सम्मान समारोह आयोजित की गई,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के संस्थापक सह सचिव शंकर प्रसाद सिंह उपस्थित हुए।

कॉलेज सचिव व प्राचार्य प्रो.गौरीशंकर पांडेय के द्वारा प्रो.एनके पांडे को शॉल ओढ़ाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वहीं मौके पर प्रो.एनके पांडेय ने कहा कि कॉलेज
निरंतर आगे की ओर बढ़ रहा है,आप सभी शिक्षकों से अपील है कि सभी छात्र छात्राओं को अच्छी गुणवत्ता शिक्षा दें तभी कॉलेज का चहुंमुखी विकास हो सके। कॉलेज के सचिव के द्वारा अपने निजी खर्च से कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों को वस्त्र व मिठाई देकर दुर्गा पूजा की बधाई दी और कॉलेज का उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्राध्यापक प्रो.अलाउद्दीन अंसारी, प्रो.सुनील सिंह,प्रो.केके पांडेय,प्रो.वसीम अख्तर, प्रो.साबिर अख्तर,प्रो.विपिन कुमार,प्रो.मनोहर महतो, प्रो.ब्रजेन्द्र कुमार,प्रो.निर्मला पाठक,प्रो.रीना सिंह,
प्रो.रीता सिंह,प्रो.आशा कुमारी,प्रो.सत्येंद्र कुमार, प्रो.संजय वर्मा,प्रो.हीरामणि शर्मा हेड क्लर्क विजय शंकर प्रसाद,टेकनारायण महतो,सलीम आजाद,वाहिद अली,नन्दलाल महतो,सुनील यादव,विकास लोहानी,प्रवीण पाण्डेय,नीतीश कुमार,अजय ठाकुर, बालेश्वर महतो,नीलकंठ साव,शांति देवी आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *