डुमरी:प्रखंड के चैनपुर पंचायत के कसमाकुरहा गांव निवासी सरजू महतो का पुत्र सह आजसू नेता एवं प्रखंड स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि चुरामण महतो (40) का आकस्मिक निधन दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि हो गई।उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कसमाकुरहा श्मशानघाट में किया गया।मृतक अपने पिछे पत्नी गीता देवी एवं एक पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गए हैं।घटना के बाद मृतक का छोटा भाई खुबलाल महतो,बहन सहित परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है जबकि गांव में मातम छा गया है।इसके पूर्व बेरमो मोड़ समीप से शव यात्रा निकाली गई जिसमें अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो आजसू डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि शंभूनाथ महतो,पिन्टू कुमार,डा वाणी चक्रवर्ती,डा राजेश महतो,डा डीपी सिन्हा,डा जितेन्द्र सिंह,डा.मंजू जिप सदस्य बैजनाथ महतो जिप सदस्य प्रदीप मंडल,सरोज महतो,कैलाश महतो,नरसिंह प्रसाद रामप्रसाद महतो,जितु महतो,सोहन महतो कुविमो के जिलाध्यक्ष निरंजन महतो कुवियुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो,पुनीत महतो,अनिल बरनवाल आजसू प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो,संजय बरनवाल,महेन्द्र मंडल युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजूू आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए वहीं घटना की खबर सुन सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कसमाकुरहा जाकर शोक संतप्त परिवार से मिल अपनी संवेदना व्यक्त की जबकि भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल विहिप जिला संरक्षक प्रदीप कुमार भगत बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो प्रमुख उषा देवी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर राय भाकपा माले प्रखंड सचिव नागेश्वर महतो आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है। फोटो:&&&&( अंतिम यात्रा में शामिल लोग) There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation मो एजाज अली के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने किया आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण बीआरपी एलएच का लिया गया लिखित परीक्षा