• Sat. Feb 14th, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट में बेगरिया क्लब गलफरबाड़ी बना विजेता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2022

*

संवाददाता :–नरेश विश्वकर्मा

गलफरबाड़ी । जूनियर मधुमिलन क्लब द्वारा गलफरबाड़ी फुटबॉल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजक जुनियर मधु मिलन क्लब के कप्तान शिवा सोय द्वारा मुखिया प्रतिनिधि रामदेव पासवान और अमित श्रीवास्तव को माला पहनाकर एवं शॉल से सम्मानित किया गया । खेल में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला में दीवाना क्लब, ( बाउरी टोला ) गलफरबाड़ी और बेगरिया क्लब, गलफरबाड़ी के बीच खेला गया ।

जिसमें बेगरिया क्लब ने दीवाना क्लब पर एक गोल दागकर जीत हासिल की । मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि रामदेव पासवान ने प्रथम पुरस्कार देकर बेगरिया क्लब को देकर सम्मानित किया , द्वितीय पुरस्कार अमित श्रीवास्तव द्वारा दीवाना क्लब गलफरबाड़ी को दी गई । बेस्ट गोलकीपर के रूप में प्रदीप पासवान को दिया गया। मैन ऑफ द मैच शिव कुमार को अनिस कुमार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही खेल को सफल बनाने में रेफरी सम्राट सिंह को सुमित कुमार एवं मुकेश कुमार द्वारा सम्मानित किया गया । टूर्नामेंट को सफल बनाने में शिवा सोय, मुन्ना हाड़ी, धीरज कुमार, अमिताभ राजवंशी, बिट्टू पासवान , जुनीयर मधु मिलन कल्ब के सदस्यो का सराहनीय योगदान रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *