संवाददाता :–नरेश विश्वकर्मा कुमारधुबी – चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 में सीमावर्ती क्षेत्र कुमारधुबी बाजार के समीप कचरे का अंबार लगा हुआ था। लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बाउरी को इसकी सूचना दी गई। दुर्गापूजा और नवरात्र को देखते हुए आज चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के द्वारा कुमारधुबी सीमावर्ती क्षेत्र के 13 नंबर वार्ड में जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से साफ सफाई का कार्य किया गया। जिसके बाद लोगों ने चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष, 13 नंबर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि सभी जगह पर साफ सफाई का कार्य शुरू किया गया है और जहां भी कचरे का अंबार लगा हुआ है, उसे भी दो-चार दिन में साफ सफाई करवा दिया जाएगा ताकि दुर्गा पूजा के समय धुड़ने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। मौके पर 13 नंबर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि इरफान खान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष बूलन बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद के सुपरवाइजर अनुप कुमार सहित सफाई कर्मी मौजूद थे। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation वर्ल्ड फार्मेसी डे एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में वृक्षारोपण का हुआ आयोजन। फुटबॉल टूर्नामेंट में बेगरिया क्लब गलफरबाड़ी बना विजेता