• Sat. Feb 14th, 2026

वर्ल्ड फार्मेसी डे एवं नवरात्रि के उपलक्ष्य में कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी में वृक्षारोपण का हुआ आयोजन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 26, 2022

 

वर्ल्ड फार्मेसी डे के शुभ उपलक्ष्य में तोपचांची स्थित कृष्णा इंस्टिट्यूट टॉप फार्मेसी कॉलेज में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य संजय मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर दून पब्लिक स्कूल की प्राचार्या महुआ सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर एवं भारत के औषधि गुरु चरक जी एवं फादर ऑफ फॉर्मेसी महादेव लाल सोर्प जी चित्रों पर पुष्प अर्पित किया गया ।उसके उपरांत बच्चों के बीच फल एवं नाश्ता का वितरण और औषधीय पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मलेरिया,डेंगू,चमकी बुखार इत्यादि विषयों के कारण एवं निवारण पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया की फार्मेसी क्षेत्र को लगनता पूर्वक एवं पूर्ण ईमानदारी से निभाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकुर प्रियदर्शी एवं शिक्षकगानों के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ। मौके पर फातिमा तिर्की,जितेंद्र मंडल, नरूला अंसारी,रवि विश्वकर्मा,दीपक कुमार,विक्रांत भगत, धीरज गिरी, अरुण यादव,मनीष कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *