• Tue. Sep 23rd, 2025

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल का किया स्वागत

ByAdmin Office

Sep 25, 2022

 

 

डुमरी:कांग्रेस के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल का युवकों ने किया स्वागत।रविवार को डुमरी में
स्वागत समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त डुमरी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल का कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी जिस उम्मीद और विश्वास के साथ प्रखंड अध्यक्ष की पद जिम्मेवारी सौंपी है,उस पर हर प्रकार से खरा उतरने का काम करूंगा।संगठन की मजबूती के लिए पंचायत स्तर तक बैठक कर लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करूंगा।

 

वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश भगत ने कहा कि नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल के पार्टी के प्रति समर्पण एवं कार्यों को देखते हुए प्रदेश कमेटी ने डुमरी प्रखंड अधयक्ष का दायित्व उन्हें सौंपा है,इनकी अगुवाई में डुमरी प्रखंड में कांग्रेस कमेटी को मजबूती मिलेगी एवं जनहित के मुद्दों को आवश्यक पटल पर उठाकर उसे इंसाफ दिलाने का काम कांग्रेस के हर सिपाही के साथ करेंगे।उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है।लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत व संचालन युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पोखराज पांडेय ने किया।समारोह में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हसनैन अली,राजेश तुरी,सीताराम पासवान
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष करीम बख्श अंसारी महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, गंगाधर महतो,मनोज जयसवाल,मोतीलाल हांसदा, सईदा खातुन,इमरान अंसारी,रमजान अंसारी,भुनेश्वर मंडल,तिलक महतो,अशोक पांडेय,घनश्याम सिंह, घनश्याम शर्मा,महेन्द्र बिंद,अब्दुल अंसारी,अमानत अंसारी,दुलारचंद महतो,शाकिर अंसारी आदि दर्जनों
कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *