• Thu. Feb 26th, 2026

तेतुलमारी स्टेशन में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिये टुंडी विधायक को दिया पत्र, विधायक ने डीआरएम को लिखा पत्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2022

 

*कतरास :* तेतुलमारी के नागरिकों ने पूर्व मंत्री टुंडी विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल मथुरा प्रसाद महतो को पत्र देकर कहा कि धनबाद गोमोह के बीच तेतुलमारी स्टेशन में रात्रि के समय गंगा दामोदर व गंगा सतलज एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव प्लेटफार्म पीछे 6 बोगी व इंजन के आगे 3 बोगी प्लेटफार्म के बाद होने से बुजुर्ग, बीमार व अन्य यात्रियों को चढ़ने उतरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है , कई बार लोग गिर कर चोटिल हो जाते है व कई बार ट्रेन खुल जाती है जिससे निजात दिलाने के लिये तेतुलमारी स्टेशन की प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के लिये विधायक श्री महतो ने धनबाद रेल मंडल के ड़ी आर एम को पत्र प्रेसित कर त्वरित पहल करने की अनुशंसा की है।

टुंडी विधायक को मांग पत्र देने में आचार्य बीरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सह कतरास प्रेस क्लब के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जीतु, स्थानीय युवा नेतादय अशोक निषाद , मनोज निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *