• Sun. Aug 30th, 2026

सरायकेला : नीमडीह मंडल टेंपो संघ की बैठक संपन्न, सर्वसम्मति से डब्लू मार्डी पुनः अध्यक्ष मनोनीत। 

admin's avatar

Byadmin

Aug 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : निमडीह मंडल टेंपो संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज निमडीह वन विभाग विश्रामगृह परिसर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से चांडिल अनुमंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष आकाश महतो और अतिथि के रूप में निमडीह क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य अशित सिंह पातर उपस्थित रहे।

बैठक में टेंपो चालकों की विभिन्न समस्याओं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निमडीह मंडल टेंपो संघ का पुनर्गठन किया गया।

सभी सदस्यों की सहमति से श्री डब्लू मार्डी को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सचिव – झोंटू नाग, सह सचिव – प्रकाश दास, उपाध्यक्ष – मिलन कर्मकार एवं दुलाल सिंह सरदार, कोषाध्यक्ष – सृष्टिधर महतो को बनाया गया। साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने नवगठित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम टेंपो चालकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चौका मंडल टेंपो संघ के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, नवीन महंती, संजय गोप, लम्बोदर प्रमाणिक, धीरेन्द्र महतो, गांधी महतो, विष्णु कुम्हार, मंगल मोदी, बुद्धेश्वर प्रमाणिक, विष्णु योगी समेत सैकड़ों टेंपो चालक मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *