• Wed. Feb 25th, 2026

झारखंड सरकार की मत्स्य निदेशालय के निर्देश पर पंचेत डैम में कोचाल जाल,मशहरी जाल, चट जाल से मछली पकड़ने पर रोक से मत्स्यजीवी में हर्ष व्याप्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2022

संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा
पंचेत :

पंचेत: मत्स्यजीवी संग्राम समिति द्वारा बरसों से मांग किया जा रहा था कि पंचेत डैम में मछली शिकार के लिए कोचाल जाल, मशहरी जाल, चट जाल बंद हो| समिति का कहना था इस प्रकार के जाल से मछली का जीरा नष्ट हो जाता है|

डैम के आसपास रहने वाले लगभग 72 गांव के लोग मछली से अपने परिवार का जीविका चलाते हैं| जीरा में ही मछली नष्ट हो जाने से परिवार चलाना इन दिनों इन लोगों को कठिन हो गया था|

इस मांग को मत्स्यजीवी संग्राम समिति वर्षों से करते आए थे, आखिरकार मत्स्यजीवी प्रदेश कांग्रेस नेता सुधांशु शेखर झा से मिले जिन्होंने समिति के प्रतिनधियों की मुलाकात सीधे झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख से कराया|

मंत्री बादल पत्रलेख ने मत्स्यजीवी संग्राम समिति की बातों को समझने के बाद मत्स्य निदेशालय द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों को आदेश जारी किया कि इस तरह के जाल से मछली नही पकड़ने पर रोक लगे|

इस आदेश के बाद मत्स्यजीवी में हर्ष व्याप्त है। आज इसी परिपेक्ष्य में मंगलवार को बेनागढ़िया विवाह मंडप में मत्स्यजीवी संग्राम समिति की बैठक रखा गया|बैठक में सुधांशु शेखर झा को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया| समिति द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया गया|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *