
धनबाद:मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान स्थित संगम हॉल में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट की एक बैठक आयोजित की गई,बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर सभी प्रदेश प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया एवं सभी नवनियुक्त प्रदेश प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।उक्त बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव लाया और राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी को बनाने का प्रस्ताव लाया गया,मौके पर उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर समर्थन किया।आगे श्री सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के बनाए गए सभी प्रतिनिधियों को कार्यभार सौंपा गया है जिसका 15 अक्टूबर से कार्यों की शुरुआत होगी।आगे श्री सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस आशा और उम्मीद के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट में जगह दी गई है,निश्चित रूप से सभी प्रदेश डेलीगेट मजबूती के साथ संगठन हित में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट की बैठक में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,मदन महतो,अजय दुबे,संतोष सिंह,सुल्तान अहमद,शमशेर आलम,रविंद्र वर्मा,राशिद रजा अंसारी,वैभव सिन्हा,मनोज यादव,दुर्गा दास,उषा पासवान मुख्य से उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
