• Wed. Feb 25th, 2026

धनबाद के केंदुआ कलाली मोड़ के रिहायशी इलाके में स्थित कचरा गोदाम में लगी आग, लाखों का कचरा जलकर हुआ राख

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 20, 2022

धनबाद के केंदुआ कलाली मोड़ रिहायशी इलाके में स्थित आशा महाराज के कचरा गोदाम में सोमवार की देर रात अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. कचरा गोदाम में लगी आग की ऊंची लपटों को देख आस पास के स्थानीय लोगों ने गोदाम के अंदर से प्लास्टिक की बोतल से भरी बोरियां निकाल कर बाहर सड़कों पर फेंका, ताकि गोदाम की आग पर काबू पाया जा सके.

गनीमत रही बारिश की वजह से गोदाम की आग की लपटें ज्यादा नहीं फैली. वरना आस-पास की दर्जनों दुकान आग की जद में आ सकती थी. इस बीच केंदुआडीह पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद लगभग पौने बारह बजे अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी केंदुआ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई.

गोदाम में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. गोदाम संचालक नंदकिशोर शर्मा के अनुसार लगभग 5 से 7 लाख के नुकसान होने की आशंका है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *