
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा -निरसा

कुमारधुबी-आज दिनांक 19/9/2022 को आंमकुरा पंचायत भवन में शाम को 5:00 बजे दामोदर घाटी विस्थापित एवं स्थानीय समिति के बैनर तले आसपास के स्थानीय एवं दामोदर घाटी निगम के विस्थापित ग्रामीणों ने एक बैठक किया।इस बैठक की अध्यक्षता अमरनाथ साहू दामोदर घाटी विस्थापित एवं समन्वय समिति के मैथन के सचिव ने किया सभी स्थानीय एवं विस्थापित ग्रामीणों द्वारा कई मांगों को लेकर संयुक्त रूप से कई मूलभूत और मौलिक अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर दामोदर घाटी निगम के अध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को आवेदन देने की सहमति बनी।

जो कि निम्न प्रकार से है÷
1) दामोदर घाटी निगम द्वारा पेंशनरों को आवास पट्टा मैं दिया गया तो यहां के विस्थापितों के जमीन के ऊपर दामोदर घाटी का निर्माण हुआ है पर विस्थापितों को फिल्टर पानी एवं अच्छी विद्युत की सुविधा 68 साल में भी नहीं मिली है अगर दा घ नी के नियमित कर्मचारियों को आवास देने के बाद अतिरिक्त बचता है तो विस्थापितों को आवास पट्टा देने में प्राथमिकता दिया जाए।
2) दामोदर घाटी निगम के अतिक्रमण हटाने के बाद जो खाली जगह बची हुई है उसे स्थानीय एवं विस्थापित ग्रामीणों को रोजगार हेतु अतिरिक्त जमीन दुकान के लिए आवंटित करें या वापस करें।
3) दामोदर घाटी निगम के मैथन एवं पचंत परियोजना मे कई ऐसे दुकान है जो पूर्ब मे किसी और के नाम आवंटन हुआ था पर उनके मृत्यु उपरांत या अन्यत्र जाने के क्रम वह दुकान और और किसी के नाम कर दी गई है। ऐसा क्यों हुआ? वैसे दुकानों को चिन्हित कर उनके उत्तराधिकारी को दिया जाए।
4) दामोदर घाटी निगम के सीएसआर मद के द्वारा स्थानीय एवं विस्थापित ग्रामीणों के सुविधा के लिए पानी बिजली सड़क एवं नाला का निर्माण कर ग्रामीणों की असुविधा को दूर किया जाए जाए।
5) दामोदर घाटी निगम द्वारा पोषित केंद्रीय विद्यालय के 2 किलोमीटर के दायरे में ग्रामीणों के बच्चों को नामांकन कराने में काफी दिखते आती हैं जोकि ग्रामीण एवं विस्थापितों का मौलिक अधिकार है ग्रामीणों के विस्थापितों के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा नामांकन किया जाए और नामांकन में जो भी बच्चे की लॉटरी होती है वह सभी अभिभावक एवं स्कूल कमेटी के सामने पारदर्शी रूप से की जाए।
यह सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं में संयुक्त आवेदन देने की सहमति बनी इस महत्वपूर्ण बैठक में दामोदर घाटी विस्थापित एवं समन्वय समिति मैथन शाखा के अध्यक्ष काशीनाथ साहू, सचिव अमरनाथ साहू ,कोषाध्यक्ष प्रशांत मंडल ,संरक्षक कल्याण सिंह, अंमकुरा पंचायत के मुखिया अकिंचन(दुबराज )महतो, श्यामल बाउरी सरजू मरांडी टार्जन मरांडी तरुण मंडल अकुल मंडल भूपति महतो गणेश बाउरी सपन महतो सुरेश चंद्र मंडल रोहित बाउरी बृज मोहन महतो कैलाश साहू इत्यादि विस्थापित ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
