• Wed. Feb 25th, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे 1932 खतियान नायक जयराम महतो

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 19, 2022

 

संवाददाता —नरेश विश्वकर्मा

आदिवासी यंग क्लब के सौजन्य से मोहुलबोना मैदान में रविवार को तीन दिवसीय श्रीमोती मूर्मू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ| समापन का आखिरी मुकाबला पूर्वी टुंडी के बिंदास ग्रुप एवं न्यू लाइकडीह ओम कल्ब के बीच हुआ। टुर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड में 1932 खतियान के नायक जयराम महतो रहे|

वही झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी उपस्थित थे। जहां आयोजक पी एल मूर्मू ने खिलाड़ियों से बारी बारी मुख्य अतिथि को परिचय कराय। टूर्नामेंट अंत तक रोमांचक रहा । अंतिम समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही। इसके बाद ट्राई ब्रेकर में बिंदास ग्रुप ने 3 – 2 से ओम क्लब को पराजित कर टूर्नामेंट का विजेता बना। उपस्थित गणमान्यों ने विजेता एंव उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया|

मौके पर जयराम महतो ने झारखंड सरकार द्वारा 1932 खतियान को समर्थन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया|
वहीं उन्होंने बताया हमारा लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है नीति विशेष से हैं जब-जब झारखंड के अहित में नीति बनेगी तब तब हम लोग आवाज बुलंद करेंगे| अपने मां,माटी झारखंड की संस्कृति के रक्षा लिए लड़ेंगे|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *