• Sat. Mar 14th, 2026

धनबाद में दो नाबालिग बहनों के कमरे में पेट्रोल लेकर घुसा सिरफिरा युवक, मामला दर्ज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 17, 2022

 

*धनबाद :* धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड में बरियो पंचायत के एक टोला में रहने वाले युवक ने अपने गांव की ही किशोरी के घर गलत नियत से घुसने की कोशिश की। हालांकि किशोरी की छोटी बहन के जागने और शोर मचाने की वजह से आरोपित अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका।

इससे बौखलाकर उसने दोनों किशोरियों से मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो दोनों को पेट्रोल छिड़ककर जला देंगे। इस बीच घर के अन्य सदस्य जाग गए। इसके बाद वह भाग गया।

आरोपित 30 वर्षीय युवक लखी रजवार शादीशुदा है। लड़की भी उसी की जाति की है। भागने के क्रम में वह किशोरी के कमरे से पेट्रोल नहीं ले जा सका। घटना रविवार रात की है। इस मामले को पंचायती में सलटाने की भी कोशिश की गई। परिवार वालों ने लखी के पिता रवि रजवार को घटना की जानकारी दी।

सोमवार की सुबह इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई, लेकिन लखी हाजिर नहीं हुआ। सफलता नहीं मिलने पर पीड़ित परिवार शुक्रवार को गोविंदपुर थाना पहुंचा। आरोपित लखी रजवार के खिलाफ पुलिस ने दुराचार की कोशिश एवं पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित युवक फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से दहशत के कारण दोनों बहन ट्यूशन नहीं जा पा रही हैं।
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

विदित हो कि दुमका में एक किशोरी को रात में सोते समय शाहरुख ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। उस घटना को याद कर गोविंदपुर का यह परिवार दहशत में है।

इधर गोविंदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *