
डुमरी:झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के सदस्य परमेश्वर मंडल ने शुक्रवार को अधिवक्ता भवन डुमरी
में एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि 17 सितंबर को रांची में आहूत स्टेट बार काउंसिल की मीटिंग में कोर्ट फीस वृद्धि के विरुद्ध रणनीति तैयार की जाएगी ताकि सरकार पर फीस वृद्धि वापसी का दबाव बनाया जा सके वहीं अनुमंडल अधिवक्ता संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार जायसवाल ने कहा की बार काउंसिल के निर्णय का अनुपालन अनुमंडल के सभी अधिवक्ता करेंगे जबकि सचिव अशोक कुमार जैन ने कहा की बार काउंसिल इस आंदोलन को जनांदोलन बनाएं क्योंकि कोर्ट फीस से आमजन की कमर टूट जाएगी,गिरिडीह के सिविल अधिवक्ता उदय कुमार अग्रवाला ने कहा कि सरकार ने ना तो काउंसिल,ना अधिवक्ता संघ और ना ही जनता से विचार विमर्श किए मनमाना कोर्ट फीस में वृद्धि कर दी है जिससे गरीब न्याय पाने के लिए इतना पैसा नहीं जुटा पाएंगे।
मौके पर मुकेश शर्मा,सच्चिदानंद शर्मा,रामावतार शर्मा,छत्रधारी महतो,विजय कुमार,विनय सिन्हा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
फोटो:&&&&(

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
