• Thu. Mar 5th, 2026

पीएन इंटर एवं डिग्री कॉलेज का मना 38वां स्थापना दिवस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 16, 2022

 

 

डुमरी:पारसनाथ इंटर एवं डिग्री कॉलेज इसरीबाजार का 38वां स्थापना शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया
गया।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्राध्यापक प्रो.केके पांडेय एवं प्रो.गौतम सिंह ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के शिक्षा मंत्री सह कॉलेज के
अध्यक्ष जगरनाथ महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में
कॉलेज सचिव डा.मृगेन्द्र नारायण सिंह एवं कॉलेज के
पूर्व प्राचार्य प्रो.टीसी मिश्रा उपस्थित थे।अतिथियों का
स्वागत बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया वहीं
डिग्री कॉलेज की छात्रा प्रियंका महतो ने शिक्षा मंत्री को उनका चित्र भेंट किया।कार्यक्रम के दौरान 2022
की स्नातक की फाइनल परीक्षा में विभिन्न संकायों में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया साथ ही
इंटर की वार्षिक परीक्षा में विभिन्न संकायों में प्रथम
टॉप आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
गया।मंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की
अपील करते हुए कहा कि बोर्ड एवं इंटर परीक्षा में
राज्य टॉप करने वाले बच्चों को उनके ओर से अल्टो कार दिया जाएगा जबकि राज्य सरकार की ओर से
राज्य के तीन टॉपरों प्रथम,द्वितीय व तृतीय को क्रमशः
3 लाख,2 लाख एवं 1 लाख बतौर आर्थिक सहयोग किये जाने का प्रावधान किया गया है।शिक्षा मंत्री ने
कॉलेज के प्राध्यापकों से मन लगाकर पूरी ईमानदारी से बच्चों को पढ़ाने एवं ड्रेस कोड क्रमशः हरा पैंट,सादा
कमीज एवं टाई लगाकर कॉलेज आने की सलाह दी।
मंत्री ने कॉलेज कर्मियों से कहा कि आपलोग रिजल्ट
दीजिये,आपकी हरेक समस्याओं का समाधान के लिए
जगरनाथ महतो है।मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि
झारखंड की पहचान 1932 की खतियान आधारित
नियोजन नीति,ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण व
अन्य राज्यहित से संबंधित मुद्दे को कैबिनेट में पास प्रदेश वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दिया है।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप लोगों को नौकरी लेने के लिए मेहनत से पढ़ाई करनी होगी।सरकार आपके साथ है।उन्होंने प्रोफेसरों से कहा कि आपकी पढ़ाई मजबूत और अच्छी रहेगी तो कॉलेज में बच्चों
का नामांकन शत प्रतिशत होगा,जैसे नेतरहाट स्कूल जंगल के बीच में है फिर भी वहां बच्चों का नामांकन के लिए भीड़ होती है।इसकी वजह अच्छी पढ़ाई है।आप सब भी अच्छी पढ़ाई दीजिए,हमारा झारखंड भी
सब राज्यों से आगे रहेगा।इस दौरान डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा.मनोज मिश्रा इंटर कॉलेज के प्राचार्य
प्रो.गौरीशंकर पांडेय पूर्व प्राचार्य डा.शमसुल हक बीस
सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू उप प्रमुख उपेन्द्र महतो,बरकत अली,राजकुमार पांडेय,कैलाश महतो,पंकज महतो,
डेगनारायण महतो,अजीत माथुर कॉलेज प्राध्यापक
यशवन्त सिन्हा,गुलाब चंद यादव,फारूक अंसारी,डा शशि भूषण,राजकुमार मेहता,प्रियंका कुमारी,संगीता कुमारी,दिव्या रानी,प्रो रजनी कुमारी,प्रो योगेश प्रसाद, पिंटू पांडेय,संतोष पाठक,सपना सिन्हा आदि उपस्थित थे।वहीं इस दौरान कॉलेज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
फोटो:&&&&( कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा मंत्री)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *