• Thu. Mar 5th, 2026

कोडरमा : मोबाइल और जेवर चोर गिरोह का खुलासा, खाना मांगने के नाम पर करते थे दुकानों की रेकी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 16, 2022

*कोडरमा : मोबाइल और जेवर चोर गिरोह का खुलासा, खाना मांगने के नाम पर करते थे दुकानों की रेकी*

कोडरमा:-जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे मोबाइल चोरी एवं जेवर की दुकानों में चोरी की घटना का कोडरमा पुलिस ने उद्भेदन किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटना में शामिल गिरोह का खुलासा किया गया है. मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बोकारो के गोमिया निवासी दीपक पासी के द्वारा अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कोडरमा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में खाना मांगने के नाम पर दुकानों की रेकी की जाती थी. इसके बाद घटना को अंजाम दिया जाता था.एसडीपीओ ने बताया कि पिछले दिनों कोडरमा जिले के तिलैया, डोमचांच एवं जयनगर थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना एवं जेवर दुकानों में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन तिलैया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक रामनारायण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें जयनगर थाना प्रभारी ऋषिकेश सिन्हा समेत तकनिकी शाखा के कर्मी शामिल थे. घटना की जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कोडरमा पुलिस ने दीपक पासी को गोमिया से गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने 4 मोबाइल जिसमें 3 एंड्राइड एवं एक कीपैड मोबाइल, एक बाइक, चाकू, चांदी का दो अंगूठी, चांदी का एक दीया, प्लास्टिक का छोटा बड़ा 10 डब्बा, चोरी की घटना में प्रयुक्त एक लोहे का रड भी बरामद किया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *