• Mon. Sep 22nd, 2025

भोजपुरी: “साँवरिया तोहरे प्यार में” अब सेंसर बोर्ड में

ByAdmin Office

Sep 16, 2022

रति कल्याण फिल्म्स एवं माँ मथुराशिनी प्रोडक्शन कृत भोजपुरी फिल्म “साँवरिया तोहरे प्यार में” पोस्ट प्रोडक्शन सम्पन्न होने के पश्चात् सेंसर बोर्ड में प्रमाणपत्र के लिए भेजी गई है। निर्माता शशिकांत कुमार एवं अनिल कुमार की इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के लेखक व निर्देशक संजय कुमार सिन्हा हैं।

गीतकार विजय चौहान, राजेश मिश्रा, प्यारेलाल यादव ‘कवि’, शेखर मधुर व अमर विदेशी और संगीतकार अमन श्लोक हैं।

फिल्म की शूटिंग बिहार में वारिसगंज, मोहिउद्दीन नगर, पूसा कृषि विश्वविद्यालय समस्तीपुर एवं पटना के सुरम्य स्थलों पर की गई है। इस फिल्म में कोरियोग्राफी जे डी, एडिटिंग गोविन्द दुबे, आर्ट मुकेश कुमार सिन्हा, एक्शन प्रदीप खड़का एवं सिनेमैटोग्राफी शानू सिन्हा की है। फिल्म के प्रचारक समरजीत हैं। संजय कुमार सिन्हा इस फिल्म में अमन कपसिमे (ए.के.) को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं जिसकी दोहरी भूमिका है। ए.के. की नायिका ऋतु सिंह हैं। सहयोगी कलाकार हैं – ब्रजेश त्रिपाठी, अनूप अरोड़ा, सुबोध सेठ, प्रिया सिन्हा, मनीष चतुर्वेदी, नेहा मेहता, पिंकी सिंह, शशिकांत गुप्ता, सुबोध विश्वास, बृजेश कुमार, रौशन आर्या, सीमा सरगम, रवि अवस्थी, आशीष शर्मा, जयप्रकाश और आइटम गर्ल त्रिशा खान।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *