• Tue. Jun 23rd, 2026

कांस की रेड कारपेट पर धनक हुमायूं का जलवा, ‘वाईपुनरंगी’ गाऊन से मातारिकी संस्कृति को मिली वैश्विक पहचान

admin's avatar

Byadmin

Jun 23, 2026
crescent ad

 

न्यूज़ीलैंड की मशहूर फैशन डिजाइनर धनक हुमायूं हाल ही मे आयोजित प्रतिष्ठित 69 वें कांस फिल्म फेस्टिवल में

अपने जलवे बिखेरते नजर आईं। कांस फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू करने वाली न्यूज़ीलैंड की फैशन डिजाइनर और राक्षीज डिजाइन की संस्थापक धनक हुमायूं ने अपनी डेब्यू के साथ अवॉर्ड जीत कर सबके दिलों में छा गई।इस दौरान उन्होंने रेड कारपेट पर मातारिकी संस्कृति को प्रोमोट करते हुय अपनी खास डिजाइन पेश की।

बताते चलें कि धनक भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेडरेशन MMIFF की खास सदस्य हैं साथ ही वे न्यूजीलैंड की TCFF के साथ काम कर रही हैं। धनक हुमायूं के कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पर MMIFF के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, सचिव जीतेन पारिख और MMIFF Bihar Chapter के प्रेसिडेंट शशि शेखर ने खुशी जाहिर की है। जीतेन पारिख ने कहा कि यह हमारे फेडरेशन के लिए गर्व की बात है। अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि भले ही हम सीधे तौर पर कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं बन पाए हों लेकिन धनक हुमायूं के डेब्यू ने हमारी उम्मीदों को और इरादों को मजबूत किया है। वही MMIFF Bihar Chapter के प्रेसिडेंट शशि शेखर ने कहा धनक हुमायूं एक बहुत ही प्रतिभाशाली डिजाइनर है और हमारे लिए गर्व की बात है वे बिहार आकर यहां की फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

बताते चलें कि पुरस्कार विजेता धनक हुमायूं ने ग्रैंड थिएटर लुमियर में प्रतिष्ठित ओर्केस्ट्रा एक्ट्रेस के साथ फिल्म ‘ हर प्राइवेट हेल ‘ की स्क्रीनिंग में शिरकत की।वे रेड कारपेट पर मॉडल्स के साथ अपनी खास डिजाइन का प्रदर्शन करती नजर आईं। धनक ने खुद के द्वारा विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ गाऊंन वाईपुनरंगी – क्रिमसन रेन ऑफ स्टार्स पहना था। यह रेड वेलवेट गाऊन माता रिकी नक्षत्र (तारे) से प्रेरित है जो नवजीवन और परिवर्तन का प्रतीक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *