
बड़कागांव:- दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया| इससे पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने जोरदार तरीके से ढोल बाजे के साथ एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पहुंचने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ बीएन प्रसाद ने विधायक अंबा प्रसाद को फूल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया| जिसके पश्चात विधायक अंबा प्रसाद ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर नारियल फोड़ते हुए सिलापट्ट अनावरण किया| इस अवसर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सभी हिस्सों में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में रहा है|

सुदूर से सुदूर इलाकों में भी व्यवस्था उत्तम कराई जा रही है, बड़कागांव एवं केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत पर माननीय मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत कराया था एवं लगातार जिले में होने वाली बैठकों में इस मामले को जोर-शोर से उठाया जिसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव का जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है और भविष्य में बहुत चल केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी बेहतर बनाया जाएगा| उन्होंने बताया कि लगभग 86 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्य होगा जोकि डीएमएफटी मद से जिला परिषद के द्वारा कराई जा रही है|

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष एस तबस्सुम, विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि सुरेश महतो, युवा प्रखंड अध्यक्ष बाबर, आनंद कुमार, विजय कुमार, जमाल सगीर, पंकज कुमार, पदुम साव, राजेश रजक, शमशेर आलम, नरेश साव, त्रिलोकी साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
