• Sat. Mar 14th, 2026

एगारकुंड प्रखंड में निर्माणाधीन सरकारी आवास में अनियमितता व मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं : रमेश टुडू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 15, 2022

 

*माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का नाम शिलापट्ट में अंकित नहीं ,डीसी व डीडीसी से की जाएगी शिकायत*

मुगमा । झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश टुडु एवं जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार ने एगारकुंड प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी/पर्यवेक्षीय/तृतीय/चतुर्थ वर्ग कर्मचारी आवास तथा प्रखंड परिसर का विकास सहित विविध कार्य जो झारखण्ड सरकार के द्वारा करवाया जा रहा है उसका गुरुवार को निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने पाया कि विगत 07 अप्रैल 2022 को धनबाद लोकसभा सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह एवं निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुप्ता ने इस कार्य का उद्धघाटन किया था। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी का नाम शिलापट्ट में अंकित नहीं है।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी जिलाध्यक्ष के समक्ष कहा कि ठेकेदार द्वारा काफी अनियमितता बरता जा रहा है और कार्य मे घटिया समान का प्रयोग किया जा रहा है, जो कही ना कही श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार को बदनाम करने की साजिश है। विगत एक माह पूर्व धनबाद उप-विकास आयुक्त ने भी कार्य स्थल पर आकर निरीक्षण किया था जिसमे उन्होंने भी निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरतते हुए पाया लेकिन इसके बाद भी कार्य आरंभ है जिसका आज ग्रामीणों ने विरोध किया। वही कार्य कर रहे मजदूरों ने भी बताया कि प्रतिदिन के दर से हमें भी मजदूरी नहीं मिलता है।

आज हम सभी को 20 दिन हो गया है काम करते हुए लेकिन अभी तक हमे मजदूरी ठेकेदार द्वारा नहीं दिया गया है। यहां मजदूरों के साथ भी अन्याय हो रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रेस व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही धनबाद उपायुक्त एवं उप-विकास आयुक्त से मिलकर इस विषय पर बात किया जाएगा और इस कार्य में अनियमितता बरतने वाले ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से साथ में जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैसी, जिला सह सचिव आलमगीर अशरफ, जिला संगठन सचिव नाजिर शेख, जिला कार्यकारिणी सदस्य शमीम अंसारी, एगारकुंड प्रखंड अध्यक्ष गोपिन टुडू , एगारकुंड प्रखंड कोषाध्यक्ष सहदेव टुडू , चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष रंजीत बाउरी , उपाध्यक्ष विश्वनाथ मुखर्जी , बामा चौरसिया, काजल बाउरी, संजय नाग,बिकाश सिंह, घनश्याम बाउरी, रंजीत माजी, अमर गोराई, संजय नाग, तपन बाउरी, उज्जल बाउरी, सिंटू माजी, दीपक बाउरी, डब्लू महतो, गोरा चांद नाग, मिथुन बाउरी, संजय बाउरी, मधु बाउरी, मंतोष यादव, छोटू नंदी, सागर नाग आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *