• Sat. May 30th, 2026

बेगूसराय:LPG टैंकर से ढेढ़ करोड़ की अवैध शराब बरामद, बिहार में फिर बढ़ रही शराब तस्करी की घटनाएं*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022
crescent ad

बिहार
बेगूसराय:- उत्पाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां डेढ़ करोड़ की शराब को उत्पाद पुलिस ने जप्त किया है।वही इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि एलपीजी गैस टैंकर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी शराब को उत्पाद पुलिस ने बरामद किया है। इस कार्रवाई से बरौनी रिफाइनरी की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ रिफाइनरी ओ पी के कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है। इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक अविनाश प्रकाश ने बताया कि जोखिम भरे हमले के बावजूद बीते 3 दिनों के अंदर उत्पाद विभाग की पुलिस ने अवैध शराब से लदे चार ट्रक को बरामदगी हुई है जो राज्य स्तर की उपलब्धि है।

अधीक्षक ने बताया कि लगभग डेढ़ करोड़ मूल्य के जब्ती की गई है। अधीक्षक ने अपने खुलासे में बताया कि अवैध कारोबारी एक जनप्रतिनिधि है। जिसे चिन्हित करते हुए उसके खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने इस कार्यवाही के बाद चिंता जाहिर करते हुए बताया कि जिस तरह से एलपीजी गैस टैंकर में प्रतिबंधित शराब को छिपाकर रिफाइनरी के अति संवेदनशील द्वार संख्या 10 तक पहुंच गई यदि कोई विस्फोटक सामग्री पहुंचती है तो पूरे जिले को नुकसान पहुंचने से इनकार नहीं किया जा सकता।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *