• Wed. Mar 11th, 2026

धनबाद रेल मंडल में राजभाषा संकल्प समारोह का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई शपथ

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022

 

*धनबाद :* मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया. इस मौके पर राजभाषा संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें सभी को हिंदी में काम करने के लिए शपथ दिलाई गई
रेल प्रबंधक आशीष बंसल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है. इसी के मद्देनजर धनबाद मंडल कार्यालय में हिंदी दिवस को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई. ताकि सभी लोग अपने कार्य में हिंदी भाषा प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें. हिंदी को सरलता से लोग समझे और हिंदी भाषा को बढ़ावा दें. क्योंकि हिंदी है हम वतन है हिन्दोस्तां हमारा यह स्लोगन आज भी हम सभी के दिल में है.
उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप अंगीकृत की गई थी. लेकिन अभी तक हिंदी में सभी कामकाज नहीं किए जाते हैं. कई जगहों यूं कहें कई तरह के कामकाज आज भी अंग्रेजी में ही किए जाते हैं. वैसे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व देशवासियों से अपील करते हैं कि वह अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी मे कामकाज करने के लिए अग्रसर हों. ज्यादा से ज्यादा लोग हिंदी का इस्तेमाल करें. यही हम आज लोगों से अपील करते हैं. शपथ समारोह में मुख्य रूप से एडीआरएम आशीष झा, सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार, सीनियर डीओएन पंकज कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन अमित कुमार, सीनियर डीपीओ अजीत कुमार, रेल जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात मिश्रा मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *