• Sat. May 2nd, 2026

लगातार बारिश ने दावों की खोली पोल, स्‍कूल के समीप भरा पानी, अभिभावकों ने पूछा सवाल : बच्‍चे पढ़ेंगे या होंगे बीमार!*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 13, 2022
crescent ad

 

*झरिया :* पिछले दो-तीन दिनों की बारिश ने धनबाद नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव और कीचड़ लग गया। नालियों की सफाई की सच्‍चाई सामने आ गई है। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

मंगलवार की दोपहर में हुई झमाझम बारिश से जलभराव की वजह से स्कूली बच्‍चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मारवाड़ी उच्च विद्यालय के समीप नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहे है। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि विद्यालय में छूटी के बाद बच्चे गंदे पानी के बीच से होकर जाने को मजबूर हो रहे है। इसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश दिखा।

लेकिन केमरे के सामने बोलने से इंकार किया मगर लेकिन पूछने पर अभिभावकों ने नगर निगम और स्‍थानीय निकायों को कोसते हुए सवाल उठाया कि जलभराव के बीच बच्‍चे पढ़ेंगे या बीमार पड़ेंगे? उन्‍होंने कहा कि पूरे शहर में न तो सड़कें बनी हैं और न ही साफ-सफाई का कोई इंतजाम है और न ही पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *