• Wed. Aug 26th, 2026

कुल्टी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी द्वारा टैगोर मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्टी नगर की ओर से बुधवार को सीतारामपुर के टैगोर मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया ।

इस दौरान तिरंगा यात्रा सीतारामपुर के टैगोर मैदान से आरम्भ होकर नियामतपुर टहरम 4 नंबर तक गया । इस यात्रा के माध्यम से कुल्टी में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया गया । इस यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र 150 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा ।

वहीं परिषद के सदस्य हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर छात्र छात्राएं यात्रा में शामिल हुए । रास्ते देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला ।

इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिकेत कुमार साव ने बताया गया कि युवाओं के बीच देशप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

150 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकली यह पदयात्रा इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी रही । उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने तथा आजादी के 80 वा साल गिरा को अच्छे से मनाना । वहीं कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में भी काफी उत्सुकता देखा गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *