
*धनबाद* सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अब इलीगल ट्रेस्पासिंग की एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह निर्देश जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने आज राजस्व की समीक्षा के दौरान सभी अंचल अधिकारियों को दिया।

उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि सरकारी भूमि का अतिक्रमण करने वालों को जब रोका जाता है तब वे दिन में काम रोक देते है। परंतु वही अतिक्रमणकारी पुनः रात में सरकारी भूमि पर काम करना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध इगल ट्रेस्पासिंग की एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बैठक में अधिक से अधिक लोगों को सकसेशन म्यूटेशन कराने के लिए प्रेरित करने और उसका लाभ रैयत को समझाने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि सकसेशन न्यूट्रिशन करा लेने से रैयत के सभी दस्तावेज अप-टू-डेट हो जाएंगे। साथ ही रैयत को जमाबंदी की रसीद उपलब्ध कराने एवं विशेषकर वैसी भूमि जिसका परियोजना के लिए अधिग्रहण किया जा चुका है, की जमाबंदी समय पर करने व गैर मजरूवा भूमि की ऑनलाइन चढ़ाने का काम अपडेट होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
