• Thu. Mar 12th, 2026

धनबाद: पत्रकारों को जानकारी देते हुए धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया,झारखण्ड से चोरी गए सोना को भेजा जाता है नेपाल, फिर वहां से खपाया जाता है भारत में जाट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2022

काठमांडू में बैठे हवाला कारोबारियों तक जाता है झारखंड और बिहार में लूटा गया सोना

*धनबाद :* धनबाद के बैंक मोड़ स्थित मुथूट फिनकाॅर्प में डाका डालने आए अपराधियों का नेटवर्क काफी बड़ा है। इसका खुलासा तो धनबाद पुलिस ने पहले ही कर दिया था, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी सारी परतें भी खुलती जा रही हैं।बिहार पुलिस से धनबाद पुलिस को सूचना मिली है कि लूटा हुआ सोना नेपाल के काठमांडू में बैठे हवाला कारोबारियों तक पहुंचता है।

पहले सारा सोना नेपाल के डांग जिले में जमा होता है। उसके बाद वहां से काठमांडू भेजा जाता है। हवाला कारोबारी इस सोने को तस्करी कर भारत के विभिन्न शहरों में पहुंचा देते हैं।

लूटा गया सोना अपने ही देश में बिकता है कम कीमत पर

नेपाल से आए सोने की कीमत कम होती है। इस कारण भारत में इसकी मांग अधिक है। दुकानदार इसे खरीद कर फिर से भारत में बिक रहे सोने की कीमत पर बेचते हैं। हालांकि बिहार होकर नेपाल जाने वाले इस गैंग के सदस्य कभी लूट में शामिल नहीं होते हैं। उनका काम सिर्फ सोने को सीमा पार कराना होता है। सबका हिस्सा इसमें तय रहता है।
धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार का कहना है कि जब तक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त नहीं किया जाएगा, तब तक इस गैंग को कंट्रोल करना मुश्किल होगा। इसके लिए सिर्फ झारखंड पुलिस ही नहीं बल्कि बिहार, ओडिशा और बंगाल पुलिस को मिलकर काम करना होगा।

बंगाल के कुल्टी में भी अपराधियों ने होटल में बुक किया था कमरा

इधर, धनसार स्थित गुंजन ज्वेल्स बीते 3 सितंबर को हुए डकैती मामले की जांच कर रही धनसार थाना की पुलिस को पता चला है कि अपराधियों ने मैथन के अलावा धनबाद के सीमावर्ती इलाके बंगाल के कुल्टी स्थित एक होटल में भी कमरा बुक किया था। गुंजन ज्वेल्स में डाका डालने के बाद अपराधी कुल्टी होकर भागे थे। वहीं मुथुट फिनकाॅर्प में डाका डालने के बाद भी उसी रास्‍ते से अपराधियों के भागने की तैयारी थी।

कुल्टी में जुटे अपराधियों से मिलने के लिए मुथुट फिनकाॅर्प में डाका डालने के दौरान मुठभेड़ में मारा गया शुभम सिंह उर्फ रैबिट भी पहुंचा था। गौरतलब है कि छह सितंबर को मुथूट फिनकाॅर्प बैंकमोड़ में डाका डालने के दौरान मुठभेड़ में एक डकैत मारा गया था, जबकि दो लोग गिरफ्तार कर लिये गए हैं। इसके पूर्व तीन सितंबर को धनसार स्थित गुंजन ज्वेल्स से अपराधियों ने एक करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *