• Thu. Mar 12th, 2026

शराब दुकानों में बिक्री के पैसे (सेल) का कलेक्शन करनेवाले एजेंट से हुए लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2022

 

धनबाद। शराब दुकानों में बिक्री के पैसे (सेल) का कलेक्शन करनेवाले एजेंट से हुए लूटकांड में धनबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी धनसार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से पुलिस ने लूट का 1 लाख 53 हजार रु भी बरामद किया है. सोमवार को एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि विगत महीने 21 अगस्त को धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने शराब दुकानों में बिक्री के पैसे (सेल) का कलेक्शन करनेवाले एजेंट सरायढेला सुगियाडीह निवासी पुन्नू प्रसाद से 10 लाख रु लूट लिये थे.

अपराधियों के द्वारा हीरापुर के पेट्रोल पंप के पास घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस लगातार अनुसन्धान में जुटी थी. इस कांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है लुटकांड में शेष तीन और अपराधियों कि तलाश जारी है. उन्होंने बताया मुन्ना पांडेय का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. धनबाद के अलावे अन्य जिलों में भी इसके विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *