• Thu. Mar 12th, 2026

बेरमो पुलिस को मिली बडी सफलता, लगभग 20 टन अवैध कोयला लदा एलपी ट्रक को किया जब्त*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2022

 

धनबाद: गोमिया बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो सीम मे लगभग 20 टन अवैध कोयला लदा एलपी ट्रक को बेरमो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब्त किया। ट्रक संख्या BR 01 GK 9816 को खुला और बोरी भरा अवैध कोयला के साथ जब्त किया। बेरमो थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेरमो सिम में अवैध कोयला लदा हुआ ट्रक मंडी जा रहा है।

जिसकी सूचना पाकर रविवार अहले सुबह साढ़े तीन बजे बेरमो पुलिस पेट्रोलिंग टीम दरोगा राजकिशोर सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख कोयला तस्कर के लोग भागने में सफल रहे। काफी पूछताछ के बाद भी लोग कुछ नही बोले जिसे देखते हुए ट्रक मालिक और ट्रक चालक सहित अज्ञात लोगों पर धारा 379/ 411/414/ 34 भादवि मामला दर्ज किया गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *