• Thu. Mar 12th, 2026

पूर्व विधायक अरुप चटर्जी की उपस्थिति में मैथन उत्तर पंचायत भवन में बैठक, राजा कोलियरी प्रबंधन से किया मांग पानी,बिजली की करे व्यवस्था*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 12, 2022

 

संवाददाता —नरेश विश्वकर्मा (निरसा )

राजा कोलियरी मैनेजमेंट एवं ग्रामीणों के बीच निरसा उत्तर पंचायत भवन कार्यालय में एक अहम बैठक किया गया जिसमें मुख्य रुप से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी निरसा उत्तर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह जी के उपस्थिति में ग्रामीणों ने अपने बात को रखते हुए कहा की पहले प्रबंधक एंप्लॉय एवं नन एंप्लॉय को रहने के लिए जगह , पानी,बिजली की व्यवस्था करें उसके पश्चात हि राजा कोलयरी को तोड़ा जाए।

जिसमे पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने सहमति जताते हुए सर्वेयर विभाग एवं मैनेजर रामजी सिंह मुखिया दिनेश सिंह एवं ग्रामीणों के साथ निरीक्षण कर लोगों को बसाने का अस्वासन दिया एवं मुखिया दिनेश सिंह जी ने ये कहा की राजा कोलियरी में ईसीएल कर्मचारी के साथ-साथ दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवार भी लंबे समय से रहते आ रहे है प्रबंधक पहले सभी को दैनिक सुविधाओं के बसाने का कार्य करे तभी अपने कार्य को आगे बढ़ाएं।

इस बैठक में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मुखिया संघ के अध्यक्ष स मुखिया दिनेश सिंह समाजसेवी मुकेश प्रसाद, वीरेंद्र महतो, समेत ग्रामवासी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *