• Thu. Mar 12th, 2026

एग्यारकुंड के विभिन्न पंचायतों में मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराने को लेकर चलाया गया विशेष अभियान।*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

 

कुमारधूबी।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र को आधर कार्ड अथवा आधार कार्ड की अनुपलब्धता की स्थिति में फोटो युक्त पहचान पत्र के साथ लिंक कर सत्यापित करने को लेकर जारी निर्देश पर रविवार को एग्यारकुंड प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर जोड़ने का काम किया गया। सभी बूथों पर बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के मतदाता का लिंक करने को लेकर लगे रहे। परंतु अभी भी इसे लेकर लोग जागरूक नही हो रहे है। जिसके चलते अभी भी कई मतदाता अपना आधार कार्ड नंबर देने में आनाकानी कर रहे हैं। यह विशेष अभियान 11 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगा। इसी क्रम में एग्यारकुंड उत्तर पंचायत के मुखिया काकुली मुखर्जी सभी बूथों का निरीक्षण कर कहा कि उनके पंचायत में मतदाता पहचान पत्र में आधार लिंक का काम शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील किया कि वे अपना आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करवा लें। यह सभी के लिए आवश्यक है। इस दौरान वार्ड सदस्य सुष्मिता हेम्ब्रम, सतिमा पाल, सोमनाथ बनर्जी, मिलु घोष, प्रीति साहनी, अंजू देवी, शांति देवी सहित मतदाता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *