• Fri. Mar 13th, 2026

*पति-पत्नी के बीच प्रेमिका की एंट्री :गालीबाज पति के प्रताड़ना से तंग महिला पुलिस के शरण मे,वीडियो वायरल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 11, 2022

धनबाद
*ईस्ट सेंट्रल रेलवे में कार्यरत एक बुकिंग क्लर्क पर उसकी पत्नी ने गैर युवती से अवैध संबंध के चक्कर में खुद के ऊपर मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए धनबाद सदर थाना पहुँच पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस बीच महिला के पति अभिषेक सिंह का पुलिस वालों के सामने ही उसके परिजनों के साथ गाली गलौज,पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो भी वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पारिवारिक मामला बताकर कुछ भी कहने से बच रही हैं। हालांकि* *मानवाधिकार से जुड़े कुछ कार्यकर्ता महिला को न्याय दिलाने की कोशिश में जुटे हैं*।

*ड़ित महिला ने बताया कि उसके पति धनबाद रेलवे स्टेशन बुकिंग क्लर्क हैं उनका धनबाद के हीरापुर की एक लड़की के साथ अवैध संबंध पिछले 3 वर्षों से है जिसके वजह से उसका जीवन नर्क हो गया है। उसने उक्त युवती को लीगल नोटिस भी किया है बावजूद वह पति-पत्नी के बीच से हट नहीं रही है और उसके पति के द्वारा बार-बार मारपीट एवं प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि उसे अपने घर से भी जबरन बाहर निकाल दिया और उसके मासूम बच्चे के साथ भी मारपीट की गई*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *