
आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठनात्मक विषयों, महिला सशक्तिकरण, जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
महापौर ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।
इसके अलावा महापौर ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। भेंट के दौरान आदित्यपुर क्षेत्र के विकास, जनजातीय समाज के कल्याण तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
महापौर ने आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव भी रखे। केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर सकारात्मक सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। दोनों मुलाकातों को संगठन और जनसेवा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
