
चिरकुंड।शुक्रवार को धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष का चुनाव धनबाद स्थित धैया ललिता कंपलेक्स में संपन्न हुआ। वहीं युवा राष्ट्रीय जनता दल धनबाद जिला कमेटी ने धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल की जिला अध्यक्ष चुनाव का बहिष्कार किया है।युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा ने इस चुनाव में धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी घनश्याम चौधरी और सभी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगाया है। धनबाद जिला में सभी प्रखंड और जिला के चुनाव राष्ट्रीय जनता दल के नीति संवत नहीं किया गया है।पूर्व में रहे राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव को पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया है।बताया की यहां जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव और जिला निर्वाचन पदाधिकारी घनश्याम चौधरी के मिलीभगत द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के संविधान का धज्जियां उड़ाई गया है। गरीब दलित शोषित वर्ग से बना यह राष्ट्रीय जनता दल आज पूंजीपतियों के पास नतमस्तक हो गई है।इसका प्रमाण आज धनबाद जिला में देखने को मिला है। युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष होने के नाते मैंने लिखित रूप से और मीडिया के माध्यम से प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की गलत नीतियों का उपयोग कर जो धांधली धनबाद जिला में चल रहा है उसका बहिष्कार किया है और उचित जांच कर कार्यवाही करने का आग्रह भी किया है। मौके पर लाल बाबू यादव, मो. नौशाद अंसारी, हरेराम यादव,किशोरी यादव,रेहान,बबलू,अब्दुल्ला हुसैन,मोहन यादव,उपेंद्र यादव, आर बी यादव,भीम साव,मुन्ना यादव,मो.नौशाद अख्तर,संतोष यादव, कौशल पासवान,नरेश यादव,नवल किशोर पासवान,रोशन सिंह,गौतम शर्मा,मो. सोनू खान अन्य मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
