• Fri. Mar 6th, 2026

दुमका में चर्चित छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर हुई हत्याकांड में पुलिस ने 112 पेज का चार्जशीट कोर्ट में किया जमा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2022

दुमका: पेट्रोल छिड़क कर छात्रा को जलाकर हत्याकांड के मामले मे पुलिस ने 112 पेज का चार्जसीट दुमका न्यायलय को सौप दिया है। इस बात की पुष्टि दुमका के एसपी अम्बर लकड़ा ने किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपने अनुसन्धान में आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रयाप्त सबूत जुटा लिया है। आरोपी शाहरुख़ और कांड के मास्टरमाइंड नईम अंसारी उर्फ़ छोटू के खिलाफ सबूत मिले है, जो सजा दिलाने के लिये काफ़ी है।

पुलिस ने यह भी बताया कि इस केस मे दो आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। उनके खिलाफ सभी टेक्निकल, ह्युमन, कैमिकल सबूत के साथ कागजी सबुत मिले है। जिसे न्यायालय को सौप कर त्वरित न्याय की गुहार लगाई गयी है।

गौरतलब है दुमका मे बीते 23 अगस्त की अहले सुबह शाहरुख़ अंसारी नामक एक सरफिरे आशिक ने घर में सोयी हुई अंकिता पर पेट्रोल डाल कर जला दिया था। जिंन्दगी और मौत के बीच झूलती अंकिता को आनन फानन मे फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर अवस्था को देख उसी शाम को बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इसके बाद दर्द से तड़पती छात्रा ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *