
संवाददाता –नरेश विश्वकर्मा

बिजली को लेकर पंचेत में दिन भर हुआ बवाल, डैम के ऊपर दिन भर चला प्रदर्शन, सैकड़ों गाड़ियां दोनों और खड़ा रह गया| सीआईएसएफ एवं ग्रामीणों के बीच दिन भर तनातनी जारी रहा|
दरअसल आज प्रातः प्रोजेक्ट हेड के नेतृत्व में गांव का बिजली काटने अधिकारी पहुंचे, जिसका विरोध प्रोजेक्ट हेड को झेलना पड़ा| विरोध के दौरान कई महिलाएं चौटील हो गए|

इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और डैम के ऊपर प्रदर्शन में बैठ गए है| ग्रामीणों का कहना है जमीन हमारा है बरसों बीत गया सर आज भी नियोजन एवं मुआवजे की आस बनी हुई है|
हमारे पुरखों के जमीन पर डीवीसी ने डैम बना लिया|
हमारे यहां से बिजली और पानी दूरदराज शहरों में पहुंचता है|
हमारे जमीन पर डैम बना है और हम लोग बिजली पानी के लिए तड़पते हैं|जिसे हम ग्रामीण अब हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे|
सूचना पाकर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का वार्ता प्रोजेक्ट हेड के साथ कराने के बाद फिर से बिजली को बहाल कर दिया गया|
मौके पर चटर्जी ने बताया तत्काल बिजली बहाल कर दिया गया है| साथ ही उन लोगों का पहले वाला ट्रांसफार्मर कुछ दिनों में ही लग जाएगा | उन्होंने यह भी कहा डीवीसी प्रबंधन ने ग्रामीणों से निवेदन किया है व्यर्थ का बिजली उपयोग ना करें| हिटर जैसे उपकरणों का प्रयोग तो बिल्कुल ना करें|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
