
जरीडीह/बेरमो
बेरमो प्रखंड के जरीडीह पश्चिमी पंचायत के स्वर्गीय सुभाष महतो स्टेडियम में झारखंड के सांस्कृतिक एवं भाई-बहन का पर्व करमा महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया यहां खोरठा,नागपुरी,संथाली,करमा गीत के साथ पिछरी के कर्मावती झूमे इसमें सभी अपने-अपने नृत्य की कलाएं प्रस्तुत किए और करमा महोत्सव के कमेटी के सदस्यों के द्वारा सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बेरमो प्रमुख गिरजा देवी आजसू नेता संतोष महतो जी जिप सदस्य प्रतिनिधि टिकत महतो आजसू नेता लोकी महतो मौजूद थे।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं कला को बचाना हमारा कर्तव्य है और ऐसे पर्व जो यहां की संस्कृति को पूरे देश विदेश में उजागर करने का काम करते हैं. यहां के युवाओं के द्वारा ऐसा कार्यक्रम प्रत्येक साल होते आ रहा है और सांस्कृतिक को हमेशा बचाए रखने का काम करता है. यह पर्व भाई बहनों की खुशियों के त्यौहार है इसमें बहनें एक दिन के उपवास कर के अपने भाइयों के उज्जवल भविष्य का कामना करती है या पर्व झारखंड की संस्कृति और प्राकृतिक का एक महोत्सव का पर्व है यहां से भाई बहन की एक अनोखा प्यार देखने को मिलता है।

मौके पर उप मुखिया गुड़िया देवी, कविता देवी,चंपा देवी,देवी साव,बिनोद महतो,सीता राम महतो,दशरथ महतो एवं समस्त ग्रामीण मौजूद रहेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
