• Fri. Mar 13th, 2026

धनबाद – बैंक मोड़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा अपराधि भुली का रहने वाला था , घर वाले जानते थे कि वह ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन कर रहा था डकैती

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 7, 2022

*धनबाद – बैंक मोड़ में पुलिस मुठभेड़ में मारा अपराधि भुली का रहने वाला था , घर वाले जानते थे कि वह ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन कर रहा था डकैती*

*धनबाद* बैंक मोड़ में आज पुलिस मुठभेड़ में मारा गया अपराधी और कहीं का नहीं बल्कि वह भूली (धनबाद) के बी ब्लॉक का रहने वाला था. जैसी कि सूचना है पुलिस की टीम ने आज उसकी तस्वीर लेकर उसके घरवालों से मुलाकात की. घरवालों ने उसकी तस्वीर देख कर पहचान लिया कि वह उन्हीं लोगों का भाई है. उसका परिवार मूल रूप से बिहार के आरा के कोइलवर का निवासी है. पिता यहां बीसीसीएल में कार्यरत थे. अवकाश ग्रहण करने के बाद भी परिवार यही भूली में ही रहता है.

मृतक इंटर पास है और परिवार वालों को जानकारी थी कि वह एनडीए की पढ़ाई पूरी करके पुणे में कहीं ट्रेनिंग कर रहा है. लेकिन वह इधर ही रह रहा था. हाल के दिनों में उसकी संगत गलत लोगों के साथ हो गयी थी. वैसे जानकारी के अनुसार उसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं रहा है. वह एक भाई और एक बहन हैं. बहन एवं भाइयों ने फोटो देखकर पुलिस टीम को सत्यापित किया कि उसी का भाई है. पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकता है कि परिवार वाले लाश लें.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *