• Fri. Mar 13th, 2026

निरसा : डीवीसी के सीएसआर विभाग ने मेढ़ा में लगाया स्वास्थ्य शिविर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 6, 2022

 

संवाददाता —नरेश विश्वकर्मा

मैथन । डीवीसी के सीएसआर विभाग एवं डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल के सहयोग से मैथन स्थित मेढ़ा गांव के पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की मधुमेह बीमारी की जांच की गई। इस मौके पर डीवीसी बीपी नियोगी अस्पताल के डॉक्टर के एम खान ने दर्जनों ग्रामीणों का मधुमेह का जांच किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि मधुमेह बीमारी से बचने और बीमारी होने के बाद क्या-क्या सुरक्षा उपाय करना है और समय समय पर चिकित्सकों से सलाह लेना चाहिए। इस मौके पर सीएसआर के प्रबंधक डॉ कौशलेंद्र कुमार, गिरिजेश प्रसाद, बृज मोहन महतो, मुखिया मनोज राउत, मुखिया तनवीर अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन चंडी चरण चक्रवर्ती ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *